फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the death toll from the corona in the commissionary is set touch 500

मंडल में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 500 छूने को तैयार

Fri, 02 Oct 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
the death toll from the corona in the commissionary is set touch 500
मेरठ। मेरठ मंडल में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 500 छूने को तैयार है। मंडल के सभी छह जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ में से सबसे अधिक मौत अकेले मेरठ जिले में हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंडल में से अकेले मेरठ जिले में 47 फीसदी मौत हुई हैं। बाकी 53 प्रतिशत मौत अन्य पांच जिलों में हुई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री लगातार निर्देश दे रहे हैं कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग टीम वर्क के साथ काम करें। कोरोना के मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए। मरने वालों की संख्या में कमी लाई जाए। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अलग-अलग जिलों में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। वे स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार काम कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा हर रोज कोविड अस्पतालों का निरीक्षण और कंट्रोल रूम से व्यवस्था देखने के बावजूद मौतों का सिलसिला बढ़ रहा है। मेरठ मंडल के 6 जिलों की बात करें तो सबसे कम मौत बागपत में हुई हैं। वहां बृहस्पतिवार तक 24 लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज थी। वहीं, मेरठ 230 मौतों के साथ सबसे ऊपर है। गाजियाबाद 78 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

जिला - मौत
मेरठ - 230
बुलंदशहर - 61
हापुड़ - 44
गौतमबुद्धनगर - 54
बागपत - 24
गाजियाबाद - 78
कुल 491
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed