फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body was kept at the mortuary for three hours waiting for the female policeman.

Meerut News: महिला पुलिसकर्मी के इंतजार में तीन घंटे मोर्चरी पर रखा रहा शव

Tue, 03 Dec 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The dead body was kept at the mortuary for three hours waiting for the female policeman.
सरधना। गांव कालंद में पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव पहुंचने पर तैनात पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के कालंद गांव में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के विवाद में रविवार शाम डेयरी संचालक तहसीन की 8 वर्षीय पुत्री आफिया की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद महिला पुलिसकर्मी के न आने के कारण तीन घंटे शव मोर्चरी पर रखा रहा।
शव को जब गांव ले जाया गया। ग्रामीण आक्रोशित होकर आरोपियों की घर जाने लगे लेकिन अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। तहसीन के बेटे साहिल व मशरूफ की करीब दो वर्षों से रंजिश चल रही है। अब तक दोनों पक्षों के बीच चार बार विवाद हो चुका है। रविवार को आफिया का भाई साहिल डेयरी से दूध लेकर जा रहा था तभी रास्ते मे मशरुफ व कामरान सहित कई आरोपियों ने रोककर गाली-गलौज की थी। देर शाम मशरुफ, कामरान, कैफ व सोहराब सहित नौ हमलावरों ने तहसीन के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में आफिया की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पिता तहसीन ने बताया कि सोमवार दोपहर चिकित्सकों ने शव सुपुर्दगी में लेने के लिए कहा लेकिन कोई महिला सिपाही मौके पर नहीं थी। अधिकारियों की नाराजगी के बाद महिला सिपाही पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। शाम पांच बजे आफिया का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। ग्रामीणों ने आफिया के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed