फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body of a young man who married a love was found hanging, the family members were furious after seeing the mark on the neck, jammed in front of the police post

प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव फंदे से लटका मिला, गर्दन पर निशान देखकर भड़के परिजन, पुलिस चौकी के सामने लगाया जाम

Thu, 14 Oct 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who married a love was found hanging, the family members were furious after seeing the mark on the neck, jammed in front of the police post
प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव फंदे से लटका मिला, गर्दन पर निशान देखकर भड़के परिजन, पुलिस चौकी के सामने लगाया जाम
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज से एक माह पूर्व विशेष समुदाय की युवती से प्रेम विवाह रचाने वाले युवक का शव बुधवार को परतापुर थाना क्षेत्र शताब्दी नगर में किराये के मकान में लटका मिला। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौं दिया गया। परिजनों ने मृतक की गर्दन पर धारदार हथियारों के निशान देखे तो उनका गुस्सा भड़क गया। परिजनों ने विशेष समुदाय के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित रामराज चौकी के सामने शव रखकर हंगामा कर जाम लगा दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण लोग आक्रोशित हो गए। चौकी पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। काफी देर चली जद्दोजहद के बाद परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
रामराज के मोहल्ला मायानगर निवासी रमन (25) पुत्र टीटू शादीशुदा और एक बच्ची का पिता था। एक माह पूर्व रमन ने उसके मकान में किराये पर रहने वाली विशेष समुदाय की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से वह थाना परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर में किराये के मकान में रह रहा था। युवती के परिजनों ने नौ अक्तूबर को परतापुर थाना क्षेत्र से युवती बरामद कर ली थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार को शताब्दी नगर में रमन का शव कमरे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। शाम को मृतक के परिजन शव को लेकर रामराज पहुंचे तो उन्होंने मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान देखे। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मेरठ-पौड़ी मार्ग पर रामराज पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मामला गर्मा गया। आक्रोशित ग्रामीण कई बार पुलिस पर भड़के। जाम की सूचना से आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। युवक के परिजन युवती के परिजनों पर कार्रवाई की मांग करने की जिद करने लगे। काफी देर तक गहमागहमी और हंगामा चला। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार व परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन देते दिया। इसके बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रमन के गलत आचरण के चलते पिता टीटू ने उसे अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर रखा, बताया गया है।
थानाध्यक्ष रामऔतार सिंह का कहना है कि बुधवार सुबह मिले युवक के शव को मृतक के परिजन लाने को तैयार नहीं थे। परतापुर पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed