फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body of a young man living with his in-laws was found hanging on a tree.

Meerut News: ससुराल में रह रहे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 26 Jul 2024 06:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man living with his in-laws was found hanging on a tree.
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में बृहस्पतिवार सुबह आम के बाग में 45 वर्षीय अरविंद का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है भैया-भाभी के कारण मेरा घर बर्बाद हो गया। अरविंद पत्नी के साथ तीन माह से अपनी ससुराल में रह रहा था। वहीं, अरविंद की मां ने पत्नी व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के भारतीय कॉलोनी थाना नई मंडी निवासी 45 वर्षीय राहुल वाल्मीकि की शादी गणेशपुर गांव में फरवरी 2020 में स्वाति से हुई थी। बताया गया है कि जमीन को लेकर राहुल का अपने भाई-भाभी से विवाद होने लगा था। इसके चलते तीन महीने पहले राहुल पत्नी के साथ अपनी ससुराल आ गया था। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे राहुल घर से निकला था। नौ बजे आम के बाग में लोग पहुंचे तो उन्होंने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। राहुल की पत्नी ने भाभी और भाई से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल ने बृहस्पतिवार सुबह गांव में हार्डवेयर की दुकान से एक रस्सी खरीदते हुए देखा था।
विज्ञापन

मां बोली- कूल्हे में परेशानी थी, पेड़ पर नहीं चढ़ सकता
राहुल की मां ने ससुराल पक्ष पर हत्या करके शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। राहुल की मां सुनीता ने बताया कि उसके कूल्हे में परेशानी थी, चलने में दिक्कत होती थी। ऐसे में वह पेड़ पर नहीं चढ़ सकता है। राहुल की मां का कहना है कि उसकी पत्नी स्वाति ने 22 मार्च 2024 को जबरदस्ती करते हुए राहुल के हिस्से का मकान 19 लाख 10 हजार रुपये में बेच दिया था, जिसका बयाना तीन लाख 50 हजार स्वाति ने खुद ही ले लिए थे। सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed