{"_id":"687571408c25f7f8ef0bd7c0","slug":"the-day-before-the-delhi-dehradun-highway-was-made-one-way-the-system-collapsed-4-km-long-jam-meerut-news-c-14-1-mrt1051-916778-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून हाईवे किया वन-वे करने से पहले ही दिन व्यवस्था धड़ाम, 4 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून हाईवे किया वन-वे करने से पहले ही दिन व्यवस्था धड़ाम, 4 किमी लंबा जाम
विज्ञापन
- मोदीपुरम, मेरठ बाईपास पर जाम के कारण सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन
- 10 मिनट के सफर को तय करने में लगा एक घंटे का समय
- एसपी ट्रैफिक खुद जाम में फंसे, खुद संभाली कमान
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ-मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार सुबह से वन-वे कर दिया गया। इसका असर यह हुआ कि पहले ही दिन व्यवस्था धड़ाम हो गई। मोदीपुरम से लेकर मेरठ बाइपास परतापुर तक हाईवे पर जाम लग गया। मोदीपुरम में करीब चार किमी तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के कारण दिनभर वाहन रेंगते रहे। बाईपास पर लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा भी रोहटा रोड पर जाम में फंस गए। हालांकि जाम खुलवाने में पुलिसकर्मी जुटे रहे, लेकिन शाम तक लोग जूझते रहे।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली, गुरुग्राम, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ आदि स्थानों के कांवड़िये निकल रहे हैं। ज्यादातर कांवड़िये हाईवे से होकर गुजर रहे हैं और उनके आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कावंड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सोमवार से परतापुर से लेकर दादरी तक दिल्ली-देहरादूदन हाईवे वन-वे कर दिया। हरिद्वार से लौटने वाले कांवड़ियों के लिए हाईवे की एक साइड आरक्षित कर दी गई है। दिल्ली की ओर जाने वाली साइड में कांवड़िये ही चलेंगे, अन्य वाहन सब बंद कर दिए गए।
हाईवे के वन-वे होते ही व्यवस्था चरमरा गई और सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोदीपुरम बाईपास से कंकरखेड़ा और दौराला की ओर लंबा जाम लग गया। दोपहर तक करीब चार किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। गर्मी में वाहन चालकों का बुरा हाल हो गया और 10 मिनट के सफर को तय करने में एक घंटे तक समय लगा। जाम से निपटने के लिए स्थानीय और यातायात पुलिस ने भरसक प्रयास किए, लेकिन जाम खुलवाने में कामयाब नहीं हो सकी। शाम तक वाहनों रेंगकर किसी तरह गंतव्य तक पहुंच सके। वहीं, जाम लगने के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा, रोहटा बाइपास, खड़ौली चौराहा, डाबका कट पर भी जाम लगा रहा। रोहटा रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा खुद जाम में फंस गए। वे सड़क पर उतरे और ओवरब्रिज के दोनों तरफ ट्रैफिक चालू करवा दिया।
कांवड़ियों की संख्या कम...फिर भी कर दिया वन-वे
मोदीपुरम। हाइवे पर अभी कांवड़ियाें की संख्या काफी कम है। जो भी कांवड़िये हरिद्वार के लिए जा रहे हैं उन्होंने गंगनहर की पटरी वाला रास्ता चुना है। शहर के मार्ग का कम ही कांवड़िये आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने हाईवे को वन-वे कर दिया है। जबकि हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या में 16-17 जुलाई से इजाफा होगा और शिवरात्रि तक लाखों की संख्या में कांवड़ियां गुजरेंगे। मगर अभी संख्या कम होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने हाईवे को वन-वे कर दिया। जबकि शिवरात्रि के एक सप्ताह पहले ही हाईवे को वन वे किया जाना चाहिए था।
-- -- -
रोडवेज बसों को वाया मवाना-मीरापुर चलाया
मेरठ। मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच रोडवेज बसों को संचालन भी सोमवार से बंद कर दिया गया है। मेरठ कमिश्नरी और सोहराब गेट डिपो से रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। बसें वाया मवाना, मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाएंगी। इसी मार्ग से आएंगी। हरिद्वार जाने वाली बसें वाया बिजनौर होकर जाएंगी। नोएडा, दिल्ली जाने वाली बसें वाया हापुड़ होकर जाएंगी।
-- -- -- --
मेरठ बाइपास से चल रही शामली, बड़ौत-बागपत की बसें
मेरठ। अब शिवरात्रि तक कंकरखेड़ा बाईपास से शामली, करनाल, कुरुक्षेत्र के लिए, रोहटा रोड बाईपास से बड़ौत के लिए और बागपत बाईपास से बागपत, सोनीपत, पानीपत, करनाल के लिए बसें मिलेंगी।
-- -- -- -
17 से हाईवे पर सभी वाहनों का संचालन बंद होगा
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया अब 16 जुलाई रात तक हल्के और मध्यम वाहन (मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में) एनएच-58 की बांयी लेन पर टूवे (आने-जाने की दिशा) में चलेंगे, जबकि इस मार्ग की दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। 17 जुलाई से 24 जुलाई तक एनएच 58 पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में हल्के और मध्यम वाहन नहीं चलेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई की रात 12 बजे से 24 जुलाई की रात 12 बजे तक एनएच-58 मेरठ से हरिद्वार की ओर तथा गाजियाबाद से मेरठ की ओर सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित होगा।