फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crushing season may be closed tomorrow at Mawana Sugar Mill

मवाना गन्ना मिल में कल हो सकता है पेराई सत्र बंद

Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The crushing season may be closed tomorrow at Mawana Sugar Mill
मवाना। मवाना चीनी मिल को कम गन्ना आपूर्ति होने के कारण पेराई सत्र 2024-25 के लिए मिल बंदी का अंतिम नोटिस 27 अप्रैल के लिए जारी कर दिया है। मवाना चीनी मिल 24 अप्रैल तक 189.28 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है और 18.20 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। मिल के 161 क्रय केंद्रों में से 126 क्रय केंद्र पेराई योग्य गन्ने की उपलब्धता न होने के कारण बंद हो चुके हैं। अन्य केंद्रों पर भी बहुत कम गन्ना किसानों द्वारा आपूर्ति किया जा रहा है। पेराई योग्य गन्ना उपलब्ध न होने के कारण मिल अपनी पूर्ण क्षमता से गन्ने की पेराई नहीं कर पा रही है। इस कारण मिल नो केन की स्थिति से जूझ रही है। इस कारण चीनी मिल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) अभिषेक श्रीवास्तव ने किसानों से अपील की है कि यदि किसी भी किसान के पास आपूर्ति के लिए गन्ना हो तो वह 27 अप्रैल तक अवश्य आपूर्ति कर दें। 27 अप्रैल के उपरांत मवाना चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम रूप से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed