गोवंश मिलने से बवाल, किया गया माहौल बिगाड़ने का प्रयास, फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां उस समय बवाल हो गया जब मंगलवार को सुबह हाइवे पर श्रद्धालुओं को चार मृत गाय पड़ी मिली। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण युवा मंच के जिलाध्यक्ष समेत कई सौ लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव ट्योढ़ी में मंगलवार सुबह चार मृत गाय पड़ी मिली। ट्रक में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं ने यहां गोवंश पड़ा देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। ट्योढ़ी समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण एकत्र हो गए ओर हाइवे जाम कर दिया। करीब सवा घंटे तक गोवंश को मारने और यहां फेंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस समय मौके पर पुलिसफोर्स तैनात है।
लोगों का कहना था कि माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हिंदू जागरण युवा मंच के जिलाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया हो। इससे पहले भी कई बार शहर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा चुका है। वैसे पशु कटान का मामला आये दिन किसी न किसी शहर से सामने आता रहता है और इतना ही नहीं बल्कि पशु कटान रोकने को लेकर पुलिस पर कई बार हमला भी हो चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/