फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple was thrown out after occupying the house

मकान पर कब्जा कर दंपती को बाहर निकाला

Mon, 11 Aug 2025 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
The couple was thrown out after occupying the house
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी दंपति के मकान पर कब्जा करने के बाद थाने में पहुंची पीड़िता।
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी नासिर पुत्र उम्मेद अली के मकान पर उसके चाचा ने जबरन कब्जा कर लिया। आरोपी ने फर्जी तरीके से मकान को दानपत्र पर अपनी पुत्रवधू के नाम कर दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने दंपती को उसके मकान से निकाल कर ताला लगा दिया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नासिर ने तहरीर में बताया कि पांच साल पहले उसने अपने चाचा से 1.90 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद वह मजदूरी करने गांव से बाहर चला गया। उसने अपने मकान की चाबी देखरेख के लिए चाचा को दे दी थी। गांव लौटने पर उसने उधार लिए हुए रुपये भी आरोपी को वापस कर दिए। आरोप है कि आरोपी ने उसके मकान पर कब्जा करते हुए फर्जी तरीके से दानपत्र पर मकान अपनी पुत्रवधू के नाम कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मकान से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed