फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The country runs only on the Constitution: Dr. Somendra Tomar

संविधान से ही चलता है देश : डॉ. सोमेंद्र तोमर

Mon, 25 Nov 2024 08:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
The country runs only on the Constitution: Dr. Somendra Tomar
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संविधान दिवस पर हुई प्रतियोगिता के विजयी
- सीसीएसयू में संविधान दिवस पर समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कांशीराम शोध पीठ और भारतीय संविधान प्रचार समिति की ओर से संविधान दिवस पर रविवार को बृहस्पति भवन में संविधान संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि देश संविधान से ही चलता है और यह सभी को अंगीकृत करना चाहिए।

समारोह का शुभारंभ डॉ. सोमेंद्र तोमर, मध्य प्रदेश के उमरिया के जिला जज विवेक कुमार गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, अरुण जिंदल, ओमप्रकाश आर्य, प्रो. दिनेश कुमार ने किया। इस दौरान एक माह में स्कूलों में कराई गई संविधान संभाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे गार्गी चौधरी, बनी सिंह चौहान, राजीव गोयल, आदित्य चौहान, मंजुला गर्ग, अनीता शर्मा, सुषमा देवी, डॉ. इंदु, सारिका गोयल, लेखराज शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, डॉ. मनोज शर्मा, यमन अग्रवाल, युधिष्ठिर यादव, प्रशांत शर्मा, विकास पंडित, अश्वनी जोहरी, आचार्य रश्मि आर्या, जेके अरोड़ा एवं राजेश सिसोदिया को सजग संविधान रत्न 2024 से सम्मानित किया गया। इनके अलावा अजय शर्मा और रजनीश कुमार शर्मा को प्रेरणा बुक बैंक की ओर से प्रेरणा रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजय कुमार, संजय शर्मा, संजीव गर्ग, अशोक कुमार, सुनील कुमार, कृष कुमार रतन, विजय प्रताप, राहुल, जितेंद्र, अवनीश, राहुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed