फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The countdown to the end of the village chief's term has begun.

Meerut News: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने की उलटी गिनती शुरू

Sun, 26 Apr 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
The countdown to the end of the village chief's term has begun.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मौजूदा ग्राम प्रधानों के पास अब सीमित समय ही शेष रह गया है। चुनाव प्रक्रिया में देरी के चलते अभी स्थिति असमंजस भरी बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। अंतिम मतदाता सूची 10 जून को जारी होने की संभावना है। इससे साफ है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद तुरंत चुनाव कराना संभव नहीं होगा। पंचायतों का आरक्षण भी अब तक निर्धारित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ऐसे में पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि जब तक नई पंचायतों का गठन नहीं होता तब तक उन्हें ही जिम्मेदारी दी जाए ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार बढ़ाई जा रही है पुनरीक्षण अभियान की तिथि

मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तिथि लगातार बढ़ाई जा रही है। अब तक पांच बार इसकी समय सीमा आगे बढ़ाई जा चुकी है। नई तिथि के अनुसार अंतिम मतदाता सूची 10 जून को जारी होने की संभावना है। ऐसे में कार्यकाल समाप्त होने और मतदाता सूची जारी होने के बीच लगभग एक माह का अंतर रहेगा जिससे चुनाव कार्यक्रम और आगे खिसक सकता है।



बना हुआ है असमंजस

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आमतौर पर कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन इस संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों और योजनाओं के संचालन को लेकर असमंजस बना हुआ है।



प्रधान यूनियनों की समय बढ़ाने की मांग

ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग उठानी शुरू कर दी है। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना है कि जब तक नई पंचायतों का गठन नहीं हो जाता तब तक वर्तमान प्रधानों को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए। प्रधानों का तर्क है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्य प्रभावित होंगे और प्रशासनिक कामकाज में बाधा आएगी।





26 मई होगा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा

जिले के सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल नियम अनुसार 26 मई को पूरा हो रहा है। उसके बाद शासनादेश के अनुसार विकास कार्य होंगे। -अमरीश कुमार, बीडीओ, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed