फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The councilor who complained did not reach the Nagar Panchayat

Meerut News: नगर पंचायत में नहीं पहुंचे शिकायत करने वाले सभासद

Fri, 16 Jan 2026 07:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 16 Jan 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
The councilor who complained did not reach the Nagar Panchayat
नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे कुछ सभासदों से बातचीत करते चेयरपर्सन एवं अधिशासी अधिकारी स्रोत स्
नगर पंचायत अधिकारियों और सभासदों के बीच चल रही खीचतान दूर करने के लिए चेयरपर्सन ने बुलाई थी बैठक
विज्ञापन

चेयरपर्सन पर विकास कार्य ने कराने का लगा रहे आरोप
कमिश्नर से वार्डाें में विकास न कराने की शिकायत की थी
-15 में केवल पांच सभासद ही पहुंचे, चेयरपर्सन ने एसडीएम को दी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी



हस्तिनापुर। नगर पंचायत में बीते कुछ दिनों से सभासदों और अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। नगर पंचायत के करीब दस सभासदों ने तीन दिन पूर्व नगर पंचायत अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने और उनके वार्डों में विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कमिश्नर से की थी। शुक्रवार को चेयरपर्सन सुधा खटीक सभासदों से संवाद कर समाधान निकालने के उद्देश्य से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं, जिसे लेकर नगर पंचायत कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सभी सभासदों को बुलाया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर शिकायत करने वाले कोई भी सभासद कार्यालय नहीं पहुंचे।
नगर पंचायत के 15 सभासदों में से सिर्फ पांच सभासद ही नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन के समक्ष पहुंचे। सभासदों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए चेयरपर्सन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसडीएम मवाना को दे है। सभासदों की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि कुछ सभासद निजी कार्यों को लेकर शिकायत कर रहे हैं और इसे विकास कार्यों से जोड़कर गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि नगर पंचायत स्तर पर विकास कार्य नियमानुसार कराए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत रूप से सभासदों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभासदों ने बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया था। नगर पंचायत में इस तरह संवादहीनता के चलते विकास कार्यों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई और इस विवाद के समाधान पर टिकी हैं।
विज्ञापन


चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि कुछ सभासद लगातार आरोप लगा रहे थे। जिनकी समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई और उन्हें सूचित किया गया परंतु है इस बैठक में नहीं पहुंचे जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तिनापुर। नगर पंचायत में बीते कुछ दिनों से सभासदों और अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। नगर पंचायत के करीब दस सभासदों ने तीन दिन पूर्व नगर पंचायत अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने और उनके वार्डों में विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कमिश्नर से की थी। शुक्रवार को चेयरपर्सन सुधा खटीक ने सभासदों से संवाद कर समाधान निकालने के उद्देश्य से नगर पंचायत कार्यालय में बैठक बुलाई लेकिन बुलाने के बाद भी निर्धारित समय पर शिकायत करने वाले कोई भी सभासद कार्यालय नहीं पहुंचे।
नगर पंचायत के 15 सभासदों में से सिर्फ पांच सभासद ही नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन के समक्ष पहुंचे। सभासदों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए चेयरपर्सन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसडीएम मवाना को दे दी है। सभासदों की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि कुछ सभासद निजी कार्यों को लेकर शिकायत कर रहे हैं और इसे विकास कार्यों से जोड़कर गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि नगर पंचायत स्तर पर विकास कार्य नियमानुसार कराए जा रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत रूप से सभासदों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभासदों ने बातचीत करने से साफ इन्कार कर दिया था। नगर पंचायत में इस तरह संवादहीनता के चलते विकास कार्यों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई और इस विवाद के समाधान पर टिकी हैं। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि कुछ सभासद लगातार आरोप लगा रहे थे। जिनकी समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई और उन्हें सूचित किया गया परंतु है इस बैठक में नहीं पहुंचे जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed