फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation is embroiled in controversy over the tender for garbage disposal.

Meerut News: विवादों में कूड़े के निस्तारण का टेंडर में उलझा निगम

Sun, 28 Sep 2025 10:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:18 AM IST
विज्ञापन
The corporation is embroiled in controversy over the tender for garbage disposal.
मेरठ। लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण के करोड़ों रुपये के टेंडर में पांच दिन से नगर निगम उलझा हुआ है। टेंडर प्रक्रिया में लगे अनियमितता के आरोपों के बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने उसको निरस्त कर निगम अफसरों को नई निविदा करने के निर्देश देकर पत्र जारी किया था। महापौर के निर्देश को निगम अफसरों ने नहीं माना और टेंडर की प्रक्रिया को अभी अटकाया है। इसको लेकर शनिवार को निगम परिसर में भाजपा पार्षदों के बीच अलग-अलग चर्चा शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने लोहियानगर में कूड़ा खत्म करने के लिए टेंडर निकाला था। इसमें चार कंपनी ने भाग लिया। मुख्य नगर लेखा परीक्षक अमित भार्गव के हस्ताक्षर बिना टेंडर की फाइनेंस ब्रिड भी खोल दी। टेंडर की शर्तों में फेरबदल भी करना बताया गया। अनियमितता होने के आरोप लगने पर महापौर ने टेंडर को निरस्त करने की बात कही है। इस टेंडर को लेकर नगर निगम अफसरों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। महापौर के निर्देश पर विवादों में घिरे टेंडर को निरस्त किया जाए या नहीं। इसको लेकर पांच दिन से निगम अफसरों के बीच मंथन चल रहा है। बावजूद कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। अगले महीने एनजीटी ने नगर आयुक्त को पेश होकर कूड़ा निस्तारण के प्रबंधन के बारे में निगम की प्रस्तुति देने की तारीख तय कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed