फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The copy brought from home raised questions on the university's system

Meerut News: घर से लिखकर लाई गई कॉपी ने विवि की व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sun, 26 Jan 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The copy brought from home raised questions on the university's system
मेरठ। एनएएस कॉलेज में एलएलबी परीक्षा के दौरान घर से लिखकर लाई गई कॉपी नकल करते पकड़े गए छात्र के मामले ने विश्वविद्यालय की प्रिंटिंग प्रक्रिया पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीसीएसयू की ओर से हर वर्ष स्टेशनरी प्रिंटिंग के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की प्रिंटिंग भी बड़ी मात्रा में कराई जाती है। विश्वविद्यालय परीक्षा के साथ-साथ उससे संबंधित कॉलेजों में होने वाली परीक्षा के लिए भी सीसीएसयू से ही उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इसका रिकॉर्ड रखने वाला कोई नहीं है कि पिछले साल की परीक्षा में कितनी उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल हुआ और कितनी का नहीं, जबकि हर वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं की प्रिंटिंग में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं और बची हुई उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय से लेकर कालेजों तक रद्दी की तरह पड़ी और खराब होती हैं। एनएएस कॉलेज में हुई घटना के बाद विश्वविद्यालय पर सवाल खड़ा हो रहा है। क्योंकि इससे पहले भी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस कॉपी अदला-बदली का मामला काफी चर्चित रहा है।
विज्ञापन

इनका है कहना
कॉलेज की ओर से जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्य शिक्षकों की टीम जांच कर रही है। उत्तर पुस्तिका मौके पर ही सील कर सीसीएसयू को भेजी जा चुकी है। पुस्तिका की सिरीज का मिलान कर आगे की कार्रवाई विश्वविद्यालय की ओर से की जाएगी। -प्राचार्य मनोज अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही विश्वविद्यालय को मुहैया कराई जाएगी।उत्तर पुस्तिका का सिरीज कालेज से मांगी गई है। कापी छात्र को कहां से मिली इसकी जांच की जा रही है। कालेजों को हर परीक्षा के पहले यह निर्देश दिया जाता है कि पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं को इस्तेमाल करने के बाद ही नई उत्तर पुस्तिका का इस्तेमाल करें। - सीसीएसयू कुल सचिव धीरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed