फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The contract worker had switched off the electricity of the fitter against the Wakf Bill, orders to remove the contract worker

वक्फ बिल के खिलाफ संविदा कर्मी ने की थी फिटर की बिजली बंद, संविदा कर्मी को हटाने के आदेश

Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The contract worker had switched off the electricity of the fitter against the Wakf Bill, orders to remove the contract worker
खरखौदा। वक्फ बिल का विरोध करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड ने 30 अप्रैल को मुस्लिम समुदाय के लोगों से रात 9:00 बजे से 9:15 बजे तक अपने घर की बत्ती गुल करने का आह्वान किया था। जिसकी आवाज पर अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी ने अजराड़ा फिटर की बत्ती गुल की थी। जांच में दोषी पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता ने संविदा कर्मी को हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी रियाजुद्दीन तैनात हैं। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल के अनुसार मुस्लिम संगठनों ने 30 अप्रैल को मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपने मकान की बत्ती गुल करने का आह्वान करते हुए वक्फ बिल के खिलाफ आंदोलन किया था। आंदोलन का सहयोग करते हुए संविदाकर्मी रियाजुद्दीन ने अतराड़ा उपकेंद्र से जुड़े अजराड़ा फिटर की विद्युत आपूर्ति बंद की थी। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर उपखंड अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। जिसमें पाया गया कि आंदोलन के समय अनुसार संविदाकर्मी रियाजुद्दीन द्वारा रात 9:00 बजे से 9:15 बजे तक अजराड़ा फिटर की बत्ती गुल करके माहौल बिगड़ने का प्रयास किया गया था। जांच में दोषी पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता ने संविदा कर्मी को हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने की कार्रवाई की मांग
जिला पंचायत के सदस्य ऋषि त्यागी ने आरोपी संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऋषि त्यागी ने कहा कि संविदा कर्मी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed