Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Constitution grants the right to live with dignity.

Meerut News: सम्मान से जीवन जीने का अधिकार देता है संविधान

Thu, 26 Nov 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
The Constitution grants the right to live with dignity.
रालोद नेताओं ने डॉ. आंबेडकर और चौ. चरण सिंह की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रालोद कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, पूर्व विधायक विनोद हरित, रालोद सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान निर्माण में योगदान देश के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गून, सुभाष जाटव और महानगर अध्यक्ष आर्य देव कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed