फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The constable's wife posted against the SSP on X for not granting the required leave

Meerut News: अपेक्षित अवकाश न देने पर सिपाही की पत्नी ने एक्स पर एसएसपी के खिलाफ की पोस्ट

Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The constable's wife posted against the SSP on X for not granting the required leave
- सिपाही ने पत्नी की डिलीवरी के लिए मांगा था 45 दिन का अवकाश
विज्ञापन

- एसएसपी डा. विपिन ताडा ने दस दिन का अवकाश किया मंजूर

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पत्नी की डिलीवरी के लिए सिपाही ने 45 दिन का अवकाश मांगा तो एसएसपी ने दस दिन का अवकाश स्वीकृत किया। इससे नाराज सिपाही की पत्नी ने एक्स पर एसएसपी के खिलाफ पोस्ट डाल दी। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों में भी खलबली मच गई।

हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यूपी-112 पीआरवी पल्लवपुरम पर चालक है। सिपाही की पत्नी दीपा की डिलीवरी होनी है। 20 मार्च को प्रवीण कुमार ने पत्नी के प्रसव के लिए 3 अप्रैल से 45 दिन का अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया। परिवहन प्रभारी ने 27 मार्च को उसके आवेदन पर 30 दिन का अवकाश स्वीकृत कर रिपोर्ट यूपी 112 के प्रभारी एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र को भेज दी। उन्होंने इसी दिन संस्तुति कर स्वीकृति के लिए प्रार्थना पत्र एसएसपी को भेज दिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने दस दिन का अवकाश स्वीकृत किया। इससे नाराज दीपा ने 28 मार्च को अपने एक्स एकाउंट दीपा कोहली से एसएसपी को मैसेज पोस्ट किया व उसके साथ स्वीकृत प्रार्थना पत्र भी अपलोड किया। इसमें लिखा, श्रीमान एसएसपी मेरठ जी का मेरे पति को मेरी डिलीवरी हेतु 45 दिवस में से 10 दिवस उपार्जित अवकाश देने पर बहुत-बहुत धन्यवाद, श्रीमानजी साथ ही ये भी बता देते की मैं कैसे 10 दिन में डिलीवरी कराकर स्वस्थ हो सकती हूं, श्रीमानजी कुछ तो शर्म करो एक औरत के लिए। दीपा कोहली का यह पोस्ट एक्स पर वायरल हो गया। पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र से इस तरह की पोस्ट से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article