फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The condition of the road caused the jam from Ghantaghar to Delhi Road

Meerut News: सड़क निर्माण रोकने से व्यापारी हुए परेशान

Mon, 22 Dec 2025 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
The condition of the road caused the jam from Ghantaghar to Delhi Road
- तीर्थंकर व्यापार मंडल ने मेडा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। तीर्थंकर व्यापार मंडल (रेलवे रोड) व्यापार संघ ने घंटाघर से दिल्ली रोड तक शहर की व्यस्त सड़क की दुर्दशा पर चिंता जताई। इस मामले में अध्यक्ष कालू प्रधान ने मेडा उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व पीडब्लूडी ने इस मार्ग निर्माण का कार्य शुरू किया था। सड़क के मध्य में पोल लगा दिए हैं। महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि सड़क को साइडों से खोद कर तीन से चार फीट तक के गहरे गड्ढे खोद दिए। अब यह कार्य शासन की ओर से मेडा को सुपुर्द कर दिया गया है। ऐसे में पीडब्लूडी ने निर्माण कार्य रोक दिया है। इसके चलते मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर चलने लायक मार्ग न के बराबर बचा है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। ज्ञापन देने वालों में अक्षय जैन, हनी अरोड़ा, विनोद, संजीव, पिंकू, साहिल, विशाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed