फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The compensation for the crop destroyed by the flood started reaching the bank account of the farmers.

बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों के बैंक खाते में पहुंचना शुरू

Thu, 25 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The compensation for the crop destroyed by the flood started reaching the bank account of the farmers.
बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों के बैंक खाते में पहुंचना शुरू
विज्ञापन

हस्तिनापुर। अक्टूबर में खादर क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण किसानों की नष्ट हुई फसलों का मुआवजा प्रशासन ने देना शुरु कर दिया है। पीड़ित किसानों के खाते में मुआवजा राशि आने लगी है।
खादर क्षेत्र में अक्टूबर में अचानक गंगा में बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ आ गई थी। किसानों की हजारों हेक्टेयर धान और गन्ने की फसल नष्ट हो गई थी। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद, राज्य मंत्री महेंद्र सिंह, दिनेश खटीक सहित कई अधिकारियों ने खादर क्षेत्र का दौरा किया था। शासन स्तर नियम के अनुसार 13 हजार पांच सौ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने बात कही गई थी। हालांकि जिन खेतों में धान की फसलें नष्ट हुई है उन खेतों को किसानों ने जुताई कर रबी की फसलों के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रशासन स्तर से किसानों को मुआवजा आवंटित करने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। सैकड़ों किसानों के बैंक खातों में मुआवजे की धनराशि पहुंची। हालांकि किसानों का कहना है कि जितना नुकसान हुआ है उस आधार पर मुआवजा नहीं मिला। कई किसानों ने कहा कि जो मुआवजा मिला है अब है उससे गेहूं की फसल की बुवाई करेंगे।
विज्ञापन

धनराशि पहुंचने का सिलसिला शुरू
मुआवजे की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गई हैं। किसानों के बैंक खातों में मुआवजा धनराशि पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जल्द ही बाढ़ में नष्ट हुई फसल का सभी किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। - अमित कुमार गुप्ता, एसडीएम, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed