{"_id":"61a7d9e2588846078a1497b1","slug":"the-company-that-picks-up-garbage-from-parliament-will-make-meerut-shine-city-news-mrt5671987170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ को चमकाएगी संसद से कूड़ा उठाने वाली कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ को चमकाएगी संसद से कूड़ा उठाने वाली कंपनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ को चमकाएगी संसद से कूड़ा उठाने वाली कंपनी
मेरठ। संसद और राष्ट्रपति भवन से कूड़ा उठाने वाली पुणे की कंपनी बीबीजी इंडिया जनवरी से मेरठ के 73 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाएगी। बुधवार को वित्तीय निविदा में यह कंपनी पास हो गई। नगर निगम कंपनी को 25 करोड़ रुपये कीमत की मशीनें और नई गाड़ियां देगा। कंपनी ने आवासीय भवनों से 74, दुकानों से 150 और मंडप से 250 रुपये प्रतिमाह वसूली का प्रस्ताव दिया है।
वित्तीय निविदा खुलने के बाद नगर निगम ने यूजर चार्ज की दरों के प्रस्ताव के साथ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शासन की अनुमति मिलती ही निगम कंपनी के साथ अनुबंध की कार्रवाई शुरू करेगा। कंकरखेड़ा जोन के 17 वार्डों में नगर निगम अपने संसाधनों से ही कूड़ा उठाएगा।
यूजर चार्ज कम कराने का होगा प्रयास
नगरायुक्त मनीष बंसल का कहना है कि निगम प्रशासनिक कमेटी एक बार फिर कंपनी के साथ बैठक करके यूजर चार्ज कुछ कम कराने का प्रयास करेगी। इसके उपरांत अनुबंध की कार्रवाई की जाएगी। प्रयास है कि एक जनवरी से शहर के कुछ वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
बदलेगी सूरत
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम का यह प्रयास है। यह प्रयोग इंदौर जैसे शहर में सफल हो चुका है। एक साल के भीतर शहर की सूरत बदल जाएगी। - ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त