फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The company of saints alone shows the right path: Anantanand

संतो की संगत ही सही मार्ग दिखाती है : अनंतानंद

Wed, 22 Jul 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
The company of saints alone shows the right path: Anantanand
वेदांत आश्रम में देवी भागवत कथा, भंडारे का किया आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत आश्रम में देवी भागवत कथा सप्ताह का बुधवार को गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर विधिवत विश्राम हुआ। इस अवसर पर सुबह यज्ञ एवं विशाल भंडारा हुआ।
सायंकाल कथा सुनाते हुए स्वामी अनंतानंद ने कहा कि संसार में कोई अपनों से दुखी है तो कोई स्वयं से दुखी है। ऐसे समय में संतों का संग ही मनुष्य को सही मार्ग दिखता है। देवी की आराधना से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवी के निर्वाण मंत्र का जप, उसके दशांश का यज्ञ, यज्ञ के दशांश का तर्पण तथा तर्पण के दशांश का ब्रह्मभोज करना चाहिए। नवरात्र में व्रत एवं उपवास का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती के स्वरूप का दर्शन, ध्यान, गुणों का चिंतन, चरित्र का श्रवण-मनन और धाम का सेवन करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर सुशील दत्ता, अनुराधा माहेश्वरी, अलका गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, संतर पाल सिंह, डीएन तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed