फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The colors of the tricolor in Moharram procession

मोहर्रम के जुलूस में तिरंगे का रंग

Thu, 22 Oct 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
The colors of the tricolor in Moharram procession
शहर सहित जैदी फार्म, रामबाग कॉलोनी, लोहियानगर में जुलूसों और मजलिसों में हजरत कासिम की शहादत बयां की गई। इसे सुनकर सोगवार फूट फूटकर रोय। छत्ता अली रजा में या हुसैन या हुसैन की सदाओं के बीच जुलजुनाह का जुलूस अली हैदर के अजाखाने से बरामद होकर वैली बाजार से गुजरता हुआ मनसबिया घंटाघर पहुंचा। वहीं अब्दुल्लापुर में भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए।
विज्ञापन


सोगवारों ने शौहदाए कर्बला की याद में सोगवारों ने मातम किया। अंजुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, मीसम, दस्ताए हुसैनी के हुमायूं अब्बास, अतीक उल हसनैन और तंजीम-ए-अब्बास के सफदर हिंदुस्तानी ने नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन बना दिया। हिलाल जैदी, कासिफ, सागर आदि ने भी नौहेख्वानी की। शाह अब्बास सफवी, हामिद अली, हैदर रिजवी, मौ. अली जैदी, डॉ. सरदार जैदी, जमरुद जैदी, हाजी शमशाद अली, नियाज हुसैन, हसन बहादुर, हैदर अब्बास, कौसर रजा, हैदर हसन, अकबर हुसैन, यूसुफ अली जैदी सहित सोगवार शामिल रहे।
विज्ञापन


तंजीम-ए-अब्बास के संस्थापक सैयद तालिब अली जैदी ने बताया कि आठ मोहर्रम आज बृहस्पतिवार को जुलूस अजाखाना मौलाना अफजाल हुसैन कोठी अतानस से और दूसरा अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास अजाखाना अलहाज सैयद काजिम हुसैन जैदी हुसैनाबाद से बरामद होगा। उधर, मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि दोपहर को जैदी फार्म इश्तियाक हुसैन के अजाखाने, सेक्टर-10 से और रात में कोटला से अलम के जुलूस बरामद होंगे। आयोजक चांद मियां, अंजुमन इमामिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जैदी फार्म की रामबाग कॉलोनी के सैय्यद बाकर जैदी के अजाखाने से अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास बरामद हुआ। मौलाना तकी रजा रिजवी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन के सब्र एवं उनके किरदार पर अमल करना चाहिए। जुलूस के प्रारंभ में फखरी जाफरी ने सलाम ए अकीदत पेश किया। जावेद रजा, अयाज हुसैन, बबलू, शाहनवाज, शबीह जैदी आदि ने नौहेख्वानी की। जुलूस जैदी फार्म कौमी एकता मार्ग शाहजलाल हॉल के सामने से होता हुआ पंजेतनी इमामबारगाह पहुंचा। बाकर जैदी, सगीर जैदी, सुहैल जैदी, डॉ. रिहान जैदी ने संभाली।


मजलिसों में हजरत कासिम की शहादत बयां   
इमामबारगाह पंजेतनी जैदी सोसायटी में मौलाना अम्मार हैदर रिजवी, दरबारे हुसैनी जैदी फार्म में मौलाना शाहिद रिजवी, डा. इकबाल हुसैन के अजाखाने पूर्वा फैय्याज अली और छोटी कर्बला चौड़ा कुआं पर मौलाना अब्बास बाकरी, इमामबारगाह मनसबिया घंटाघर में मौलाना इबने हसन ने शौहदाए कर्बला के किरदार को बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed