{"_id":"66f47a6a8e3b324e3c066027","slug":"the-colony-is-a-housing-development-broken-roads-and-heaps-of-filth-meerut-news-c-27-1-smrt1006-131873-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कॉलोनी है आवास विकास, टूटी सड़क और गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कॉलोनी है आवास विकास, टूटी सड़क और गंदगी का अंबार
विज्ञापन
-दोनों तरफ से बनाई सड़क, बीच में छोड़ी, परेशानी
-आवास विकास कॉलोनी में लगा गंदगी का ढेर
-बरसात में गहरी सड़कों पर भर जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही कॉलोनी का नाम आवास विकास है। मगर अभी भी कॉलोनी का पूरी तरह से विकास नहीं हुआ है। कहीं टूटी सड़क तो कहीं गंदगी से परेशानी है कॉलोनी है लोग। पालिका अधिकारियों के सुविधा के दावे सब हवाई है। बरसात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ता है।
नगरपालिका में शामिल आवास विकास कॉलोनी में ज्यादातर सड़कें बनवा दी गई हैं। मगर अभी भी परेशानी कम नहीं है। कॉलोनी की कई सड़के हैं जो अभी भी खस्तहाल हैं। इतना ही नहीं कॉलोनी में बने पार्क के सामने दोनो ओर से सड़क बना दी। जबकि बीच में छोड़ दी। दोनों तरफ से सड़क ऊंची होने से बरसात में वहां जलभराव की समस्या रहती है। इसके अलावा कॉलोनी में गंदगी का अंबार है। जिससे लोगों की दुर्गंध आ रही है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है। वहीं कॉलोनी वासी लटक रहे बिजली के तारो से भी परेशान है।
-- --
आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ. संजय त्यागी ने बताया कि पालिका ने दोनों ओर से सड़कें बनवा दी। जबकि बीच में छोड़ दी। इससे बरसात में जलभराव की समस्या हो जाती है। सड़कों को सही से बनवाया जाए।
विज्ञापन
-- --
आवास विकास कॉलोनी निवासी चरन सिंह का कहना है कि कॉलोनी में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यहां सड़क से गुजरने पर दुर्गंध आ रही है। पालिका को साफ-सफाई करानी चाहिए। जिससे समस्या का समाधान हो।-- --
आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने कहा कि कॉलोनी में हाइटेंशन लाइन के तार मकानों के ऊपर से गुजर रहे हैं। जिससे बरसात में करंट फैलने का डर रहता है। गंज तक एक ही फीडर है। जिससे हल्की हवा चलने पर बिजली गुल हो जाती है।
आवास विकास कॉलोनी की ज्यादातर सड़कें बनवा दी गई हैं। अगर कोई सड़क रह गई हैं तो उसे बनवाया जाएगा। कॉलोनी में साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।....विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर
विज्ञापन
-आवास विकास कॉलोनी में लगा गंदगी का ढेर
-बरसात में गहरी सड़कों पर भर जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही कॉलोनी का नाम आवास विकास है। मगर अभी भी कॉलोनी का पूरी तरह से विकास नहीं हुआ है। कहीं टूटी सड़क तो कहीं गंदगी से परेशानी है कॉलोनी है लोग। पालिका अधिकारियों के सुविधा के दावे सब हवाई है। बरसात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ता है।
नगरपालिका में शामिल आवास विकास कॉलोनी में ज्यादातर सड़कें बनवा दी गई हैं। मगर अभी भी परेशानी कम नहीं है। कॉलोनी की कई सड़के हैं जो अभी भी खस्तहाल हैं। इतना ही नहीं कॉलोनी में बने पार्क के सामने दोनो ओर से सड़क बना दी। जबकि बीच में छोड़ दी। दोनों तरफ से सड़क ऊंची होने से बरसात में वहां जलभराव की समस्या रहती है। इसके अलावा कॉलोनी में गंदगी का अंबार है। जिससे लोगों की दुर्गंध आ रही है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है। वहीं कॉलोनी वासी लटक रहे बिजली के तारो से भी परेशान है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ. संजय त्यागी ने बताया कि पालिका ने दोनों ओर से सड़कें बनवा दी। जबकि बीच में छोड़ दी। इससे बरसात में जलभराव की समस्या हो जाती है। सड़कों को सही से बनवाया जाए।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी चरन सिंह का कहना है कि कॉलोनी में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यहां सड़क से गुजरने पर दुर्गंध आ रही है। पालिका को साफ-सफाई करानी चाहिए। जिससे समस्या का समाधान हो।