{"_id":"5dc726028ebc3e5b39797dca","slug":"the-city-will-remain-under-tight-security-for-several-days-meerut-news-mrt4528130120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी कई दिन कड़ी सुरक्षा में रहेगा शहर, फोर्स को निर्देश न बरती जाए किसी तरह की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी कई दिन कड़ी सुरक्षा में रहेगा शहर, फोर्स को निर्देश न बरती जाए किसी तरह की लापरवाही
Sun, 10 Nov 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अभी कई दिनों तक शहर कड़ी सुरक्षा में रहेगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को फोर्स को निर्देश दिया कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और आईजी आलोक सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मुस्तैद रहेगी। कोई फोर्स नहीं हटेगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा बना रहेगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में पुलिस व पीएसी लगी रहेगी।
विज्ञापन
शनिवार की रात मेरठ में एक कंपनी पैरामिलिट्री और एक कंपनी पीएसी और बुला ली गई। जिले को सेेक्टर व जोन में बांटा गया है। उसी के आधार पर फोर्स अभी लगी रहेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने अपील की है कि शनिवार की तरह लोग आगे भी सौहार्द का परिचय दें। सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट न डालें। सुप्रीमकोर्ट के फैसले का सम्मान करें, अफवाह न फैलाएं। त तो किसी को भड़काएं और न ही बेवजह बाहर निकलें।
विज्ञापन