फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The city will pay homage to revolutionary Dhan Singh Kotwal: Tasveer Singh

Meerut News: जन्मोत्सव पर क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल को करेंगे नमन

Sun, 28 Sep 2025 05:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
The city will pay homage to revolutionary Dhan Singh Kotwal: Tasveer Singh
धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान के द्वारा शास्त्री नगर में आयोजित कार्यक्रम।
18 नवंबर से 27 नवंबर तक मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडलों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव सप्ताह में 18 से 27 नवंबर तक पर कई कार्यक्रम होंगे। इनके माध्यम से शहर उन्हें नमन करेगा। कोतवाल के प्रपौत्र और शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि 27 नवंबर को क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल का जन्मदिन है। शोध संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की तरह मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
शास्त्रीनगर अभिवादन भवन में हुई प्रेसवार्ता में चपराना ने बताया कि 18 नवंबर को संगोष्ठी, परिचर्चा, भाषण कार्यक्रम मेरठ सहित विभिन्न जिलों किए जाएंगे। 19 नवंबर को खेल प्रतियोगिता हापुड़ में होगी। 20 नवंबर को धनसिंह कोतवाल महिला शोध समूह द्वारा गीत संगीत और भजन कीर्तन कार्यक्रम होगा। 21 नवंबर को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम होगा। 22 नवंबर को जिला बार एसोसिएशन मेरठ में अधिवक्ताओं की ओर से आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। 24 नवंबर को शामली में कार्यक्रम होंगे। 25 नवंबर को सभी जनपदों में अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 नवंबर में धनसिंह कोतवाल की प्रतीक पर शाम 6 बजे दीपकोत्सव कार्यक्रम होगा। 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कर धनसिंह कोतवाल को नमन किया जाएगा। बैठक में सुगम सिंह धामा, करतार सिंह पाली, सरबजीत कपूर, राजेंद्र सिंह राणा, देवेश चंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed