फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The city shivered with cold waves and freezing cold throughout the day.

Meerut News: दिनभर शीतलहर और गलन वाली ठंड से कांपा शहर

Wed, 08 Jan 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The city shivered with cold waves and freezing cold throughout the day.
मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी चौराहे पर कड़ाके की ठंठ से बचते लोग.....संवाद
दिन का तापमान पांच डिग्री लुढ़का, रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दिन में 10 से 15 किमी की रफ्तार से चली शीतलहर से शहरवासी कांप गए। दिनभर कोल्ड वेव की कंडीशन बनी रही। दिन का तापमान पांच डिग्री लुढ़का। सुबह के समय कोहरा छाया रहा और सूरज बादलों में छिपा रहा।
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर सुबह के समय बूंदाबांदी भी हुई, जिससे बर्फीली हवा ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड का अहसास कराया। गलन और हाथ पैर सुन्न कर देने वाली ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहे। सीजन में पहली बार हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। एक दिन खिली धूप निकलने के बाद मौसम ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि कोहरे का असर बना रहेगा और शीतलहर का प्रकोप रहने से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन का तापमान
दिनांक तापमान
3 जनवरी 15.5
4 जनवरी 12.1
5 जनवरी 18.7
6 जनवरी 19.0
7 जनवरी 14.2

एक्यूआई स्तर में हुई बढ़ोतरी
वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी उतार चढ़ाव का दौर बना है। शहर के एक्यूआई में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक्यूआई 146 रिकाॅर्ड किया गया। गंगानगर में 123, जयभीमनगर में 131, पल्लवपुरम में 185, दिल्ली रोड 192, बेगमपुल 182 एक्यूआई दर्ज किया गया।

मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी चौराहे पर कड़ाके की ठंठ से बचते लोग.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी चौराहे पर कड़ाके की ठंठ से बचते लोग.....संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed