{"_id":"69bc662df72a81196004a764","slug":"the-city-is-immersed-in-devotionkalash-installation-and-durga-saptashati-recitation-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1136792-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भक्ति में डूबा शहर...कलश स्थापना और दुर्गा सप्तशती पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भक्ति में डूबा शहर...कलश स्थापना और दुर्गा सप्तशती पाठ
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..चैत्र नवरात्र के पहले दिन जाग्रति विहार स्थित मंसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर
मां आदिशक्ति के पावन आगमन के साथ ही शहर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में जगमग है। वसंती नवरात्र के शुभ अवसर पर हर मंदिर में दीपों की ज्योति, शंखनाद और मां के जयकारों ने वातावरण को दिव्य बना दिया। भक्तों ने पूरे मनोभाव से माता रानी की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में पंडित हरिओम मिश्रा और अनूप मिश्रा ने हवन में मंत्रोच्चारण कराया। यजमान सतीश सिंघल, शैल सिंघल, श्रेय, ईशु रहीं। दिनेश मित्तल ने बताया कि मंदिर में आज से नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती के पाठ भी आरंभ हो गए हैं। मंदिरों शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक नियमित कीर्तन होगा। इस अवसर पर डॉ. महेश बंसल, सुनील गोयल, धीरेंद्र सिंघल, बृजभूषण गुप्ता, प्रह्लाद बंसल, अमित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अशोक चौधरी, मनोज चौधरी, दिनेश मित्तल रहे। उधर, सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने चांदी का छत्र चढ़ाया। पूजन महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर निलिमानंद महाराज, सोमेश शर्मा, विष्ण शास्त्री, कुणाल और अनिल दीक्षित ने किया। उधर, फूलबाग कॉलोनी से मनोहरनाथ मंदिर तक 51 कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजा, डीजे पर भक्तों ने नृत्य किया। महामंडलेश्वर ने बताया कि शुक्रवार से मंदिर में देवी भागवत आरंभ होगी।
- वसंती नवरात्र में मां शैलपुत्री के भजनों पर झूमी महिलाएं
- लालकुर्ती स्थित रामा संकीर्तन मंदिर में सुरजीत सिंह गोल्डी परिवार ने पूजन किया। मुख्य पुजारी पंडित अंबुज मिश्रा ने वसंती नवरात्र का महत्व बताया। महिला मंडल न वीनू मृग, मिनी सचदेवा, कमलेश आर्य, आशा, शकुंतला ने भजन मां ओ मां तुझे ढूंढृ कहा भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर तिथि पत्र का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भरत राम अग्रवाल, पंडित राजेश शर्मा, नवीना छाबड़ा आदि रहीं।
विज्ञापन
- शक्ति धाम मंदिर में हुआ मां दुर्गा का गुणगान
- लालकुर्ती स्थित शक्तिधाम मंदिर में मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। संत नीरज मणि ने माता रानी की ज्योति प्रज्ज्वलित कर नवरात्रि सत्संग प्रारंभ किया। नीरज मनी ऋषि के द्वारा भजनों ने को आनंदित कर दिया। संत नीरज मणि ऋषि ने कहा कि जो मिला वह फिर नहीं मिलेगा। इसलिए सभी को नाम जाप करते रहना चाहिए। इसी में ही उसका कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि कर्म योग में कर्तव्य पालन आवश्यक है।
- दिल्ली रोड से निकाली मां दुर्गा यात्रा
- शिव शक्ति महादेव मंदिर में देहरादून डाट कली मंदिर से लाई गई। मंदिर में 28 मार्च को जागरण होना है। ज्योति यात्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड दुर्गा माता मंदिर में पहुंची। यहां दुर्गा मां की विशाल मूर्ति पर रथ पर विराजमान कर अखंड ज्योति यात्रा निकाली गई। उधर, बुढ़ाना गेट सिद्धपीठ भूतेश्वरनाथ महादेव एवं दुर्गा मंदिर में पंडित विवेक शर्मा ने पूजन किया।