फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the city government has been running with exicutive for one year

एक साल से बगैर कार्यकारिणी चल रही शहर की सरकार

Mon, 22 Jun 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
the city government has been running with exicutive for one year
एक साल से बगैर कार्यकारिणी चल रही शहर की सरकार
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सरकार बीते एक साल से बिना कार्यकारिणी के ही चल रही है। जिसकी वजह से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। नगर निगम की कार्यकारिणी पूर्ण न होने की वजह से निगम एक्ट का भी उल्लंघन किया जा रहा है। कार्यकारिणी चुनाव के लिए कई बार मांग उठ चुकी, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। महापौर ने इसका दोषी निगम के अधिकारियों को बताया है।
नगर निगम कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हुए एक साल बीत चुका। कार्यकारिणी के 6 सदस्यों की पर्ची निकल चुकी, कुल मिलाकर कार्यकारिणी के 6 सदस्यों का चुनाव होना बाकी है। लॉकडाउन से पहले कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो कोरोना के चलते स्थगित कर दी गई थी। पार्षद ललित नागदेव का कहना है कि बगैर कैबिनेट के सदन की कोई गरिमा नहीं है। शहर के विकास पर भी कोई निर्णय नहीं किए जा सकते हैं। पार्षद गफ्फार अहमद का कहना है कि निगम कार्यकारिणी के चुनाव शीघ्र कराए जाने चाहिए। इससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को पत्र लिखेंगे
महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि हमने मार्च माह में ही निगम कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी थी, लेकिन लॉकडाउन शुरू होते ही नगर आयुक्त ने चुनाव का कार्यक्रम स्थगित करा दिया। उसके बाद भी कई बार इस संबंध में नगर आयुक्त से वार्ता हुई, लेकिन उन्होंने शासन की गाइडलाइन आने का इंतजार करने की बात कही। अब कार्यकारिणी चुनाव कराने को नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed