फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The city celebrated India's victory... hoisted the tricolor flag, blew gulal, blew currency notes.

Meerut News: भारत की जीत पर झूमा शहर...तिरंगा लहराया, गुलाल उड़ाया, नोट उड़ाए

Mon, 24 Feb 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The city celebrated India's victory... hoisted the tricolor flag, blew gulal, blew currency notes.
मेरठ..कंवलजीत..भारत की जीत पर बेगमपुल पर जश्न मनाते व आतिशबाजी करते लोग.....संवाद - फोटो : mathura
- बेगमपुल चौराहे सहित मुख्य बाजारों में देर रात तक लोगों ने मनाया जश्न
विज्ञापन

- देर रात तक आतिशबाजी के साथ नाचते-गाते रहे क्रिकेट के दीवाने
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को जैसे ही भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की और किंग कोहली ने शानदार शतक लगाया तो शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों और मुहल्लों तक जीत का जश्न शुरू हो गया। बच्चे, किशोर, युवा और बड़े सभी क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। बेगमपुल चौराहे पर तो नजारा शादी में किसी बरात जैसा रहा। यहां बच्चे से लेकर बड़े तक नाचते गाते रहे। तिरंगों के साथ जोशीले नारे लगाए गए। डांस करने वालों पर नोट लहराए गए। एक-दूसरे पर गुलाल डाला गया। क्रिकेट के दीवानों का जोश ऐसा था कि मुख्य मार्गों पर एक से दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
शहर के अधिकतर लोग बेगमपुल चौराहे से लेकर मुख्य मार्गों पर पहुंचे। हाथों में तिरंगे लहराते हुए उन्होंने भारत माता की जय...हिंदुस्तान जिंदाबाद...रो-को को नहीं रोक पाओगे जैसे नारे लगाए। जमकर आतिशबाजी भी की गई। सड़कों पर लोगों की भीड़ के कारण कई जगहों पर जाम के हालात भी बने। बाइकों और अन्य वाहनों से निकले प्रशंसकों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमें भी अलर्ट रहीं। पाकिस्तान पर जीत की उम्मीद के साथ लोगों ने पहले से ही जश्न की तैयारी कर ली थी। शहर के सभी होटलों और बार में स्क्रीन लगाकर लोगों ने मैच देखा। कई जगह पर मैच को लेकर विशेष ऑफर भी दिए गए। जैसे-जैसे पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे तभी तालियां बजती रहीं। रात में भारत की जीत के बार शहर के सभी गली मोहल्लों में लोग घरों से बाहर आ गए और जश्न मनाया।
विज्ञापन

बेगम पुल, बड़ा बाजार, फूलबाग काॅलोनी, शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड सहित कई क्षेत्रों में जश्न मनाया गया। बेगमपुल पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अन्य लोगों के साथ जश्न मनाया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार भी छात्रों ने आतिशबाजी की। एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने अपने परिवार संघ मैच का लुत्फ उठाया और भारत की जीत पर खुशी जताई। वहीं, चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराना, आनंद, विकास, आसिफ आदि ने जीत के बाद मिठाई बांटकर जश्न मनाया। विवि के मुख्य द्वार पर छात्रों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ..कंवलजीत..भारत की जीत पर बेगमपुल पर जश्न मनाते व आतिशबाजी करते लोग.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..भारत की जीत पर बेगमपुल पर जश्न मनाते व आतिशबाजी करते लोग.....संवाद- फोटो : mathura

मेरठ..कंवलजीत..भारत की जीत पर बेगमपुल पर जश्न मनाते व आतिशबाजी करते लोग.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..भारत की जीत पर बेगमपुल पर जश्न मनाते व आतिशबाजी करते लोग.....संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed