फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the childrens went market to purchesing prashad after that controversy elders fight 12 persons injured

प्रसाद खरीदने जा रहे थे बच्चे, विवाद हुआ तो भिड़ गए बड़े, पथराव और धारदार हथियार से एक दर्जन घायल

Wed, 02 Sep 2020 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
the childrens went market to purchesing prashad after that controversy elders fight 12 persons injured
meerut police - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना में मुल्हैड़ा गांव में जाहरवीर बाबा की माढ़ी पर चढ़ाने के लिए प्रसाद खरीदने जा रहे बच्चों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस घटना का कारण पुराना विवाद भी मानकर चल रही है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव में मंगलवार को जाहरवीर बाबा की माढ़ी पर प्रसाद चढ़ाया जा रहा था। जिसमें देरशाम सतपाल पक्ष के बच्चे बाजार से प्रसाद खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान बाजार में धूम सिंह पक्ष के बच्चों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद सतपाल पक्ष के बच्चों ने घर पर मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान पथराव भी हुआ। घटना की जानकारी किसी ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहीं चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी अमित कुमार को देने की कोशिश की। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। जो घटना का मुख्य कारण बना है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।


ये हुए घायल
संघर्ष में विक्रम पुत्र रामावतार, जगबीर पुत्र सतपाल, राहुल पुत्र सतेंद्र, मनोज पुत्र कंवल, मनोज पुत्र काले, भूरा पुत्र अभिषेक, राहुल, हेम सिंह, अजय, अमित, मांगे, नरेश आदि घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed