फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The children were told about the Swasti Mandala ritual.

Meerut News: बच्चों को स्वस्ति मंडल विधान के बारे में बताया

Sun, 28 Dec 2025 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
The children were told about the Swasti Mandala ritual.
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से शारदा रोड पर महावीर जयंती भवन में पूजन प्रक्षाल शिविर लगाया गया। सौरभ जैन के संयोजन में लगे शिविर में बच्चों ने स्वस्ति मंगल विधान पढ़ा और उसके बारे में जाना। सौरभ जैन ने बताया कि इस विधान में परमेष्ठियों में प्रकट आत्मा की चौसठ रिद्धियों को जागृत किया जाता है। सौरभ जैन ने बताया कि ये शक्तियां सभी आत्माओं में हैं। तप बल पर कर्मों का क्षय होने के कारण मुनिश्वरों में यह विद्या प्रकट होती हैं। हम भी इस रिद्धि विधान का पठन करके आत्मा के तप को जागृत कर सकते हैं। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल क्रियाएं कराईं। गौरव जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन, राहुल जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य अभिषेक जैन एवं निर्वाण जैन परिवार को प्राप्त हुआ। भाग्यशाली पुरस्कार विजेता अर्हम जैन, अमित जैन रहे। पुरस्कार वितरण निर्वाण जैन एवं सिद्धि जैन ने किया। सौरभ जैन ने बताया कि अगला शिविर चार जनवरी 2026 को लगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed