फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The child died drowning in Yamuna at Baghpat, he went to bath with her friends

बच्चे की यमुना नदी में डूबकर मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 18 May 2019 11:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
The child died drowning in Yamuna at Baghpat, he went to bath with her friends
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए दस साल के बच्चे की डूब जाने से मौत हो गई। बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। इसके बाद यमुना में बच्चा बरामद हुआ। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद कस्बे में गम का माहौल और परिवार के लोग गम में डूबे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को छपरौली का सुभान (10) पुत्र अफजाल कस्बे के अन्य बच्चों के साथ यमुना में नहाने चला गया। साथी बच्चे यमुना किनारे पर नहा रहे थे, जबकि सुभान खेल-खेल में इन बच्चों से अलग हो गया। नहाने के बाद साथी बच्चे एक बुग्गी पर सवार होकर घर लौट आए, जबकि सुभान छूट गया। बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की।
विज्ञापन


वहीं साथी बच्चों से पूछा तो उन्होंने यमुना में नहाने के लिए गए होने की बात बताई। परिजन और कस्बे के लोग यमुना में तलाश के लिए पहुंचे। मंदिर के सामने परिजनों को दस साल का सुभान बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच करने के बाद सुभान को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही गम का माहौल बन गया। बच्चे की मौत के बाद कस्बे में भी गम का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार फुट पानी, गड्ढे में फंस गया सुभान
लोगों के अनुसार यमुना नदी में वर्तमान समय में करीब चार फुट पानी है। सुभान नहाते हुए गड्ढे में फंस गया, जिससे उसके डूबने की आशंका है। जिस जगह हादसा हुआ, यहां से आसपास के लोग बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत निकालते हैं। माना जा रहा है कि खनन के गड्ढे में फंसने से ही उसकी मौत हुई है।

आए दिन हो रहे हादसे
यमुना में डूबने से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। बागपत में पिछले महीने ही युवक की मौत हुई थी। इससे पहले काठा में मां-बेटी की मौत हो गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed