{"_id":"67dc5fc97a2ffde2c706c910","slug":"the-checking-teams-path-was-blocked-by-pouring-minerals-meerut-news-c-30-1-sha1002-145143-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खनिज डालकर रोका चेकिंग टीम का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खनिज डालकर रोका चेकिंग टीम का रास्ता
विज्ञापन
बेहट/सहारनपुर। खनन जोन से अवैध खनिज सामग्री लेकर जा रहे डंपर चालकों ने सलेमपुर-नानौली मार्ग पर खनिज डालकर चेकिंग टीम का रास्ता रोक दिया। इसके बाद गांवों में होते हुए फरार हो गए। रातभर कई गांवों का रास्ता बाधित रहा। सुबह पुलिस ने जेसीबी से खनिज को हटवाकर रास्ता खुलवाया। हालांकि चेकिंग टीम ने अलग-अलग स्थानों से सात डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।
बुधवार देर रात सीओ मुनीश चंद्र और खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे बेहट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर की तरफ से अवैध खनन से लदे कई डंपर आ रहे थे। गंदेवड़ तिराहे पर उन्हें पता चला कि आगे चेकिंग हो रही है।
इस पर चालकों ने डंपरों को वापस मोड़ दिया और सलेमपुर की तरफ भागने लगे। डंपर चालकों को पता चला कि चेकिंग टीम पीछा कर रही है, जिसके बाद उन्होंने खनिज से लदे डंपरों को बीच रास्ते पर खाली कर दिया।
विज्ञापन
इससे सड़क पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खनिज के बड़े ढेर लग गए हैं और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। रास्ता बंद होने का पता चलते ही चेकिंग टीम भी पीछा नहीं कर सकी। इसका फायदा उठाकर चालक डंपरों को लेकर मिलको, मझाड़ी और नानौली आदि गांवों में घुस गए। उधर, रास्ता बंद होने के बाद अन्य वाहनों की भी कतार लग गई। इन तीनों गांवों का रास्ता भी बाधित हो गया। पुलिस ने जेसीबी को बुलाकर किसी तरह खनिज के ढेर को रास्ते से हटवाया, तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
हालांकि चेकिंग के दौरान पुलिस ने सात डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है, जबकि दो ट्रॉलियों को छोड़कर उनके चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गए।