फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Chamber of Commerce honored Adiba

Meerut News: व्यापार मंडल ने किया आदिबा का सम्मान

Sat, 02 May 2026 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce honored Adiba
सरधना। यूपी बोर्ड की जिला टॉपर अदीबा को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित। संगठन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप किया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। संयुक्त व्यापार मंडल ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप करने वाली होनहार छात्रा आदिबा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अदीबा की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

कक्षा 9 में उनकी प्रतिभा को विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना नायडू ने पहचाना और उन्हें विशेष मार्गदर्शन देना शुरू किया। उनके मार्गदर्शन तथा अदीबा की निरंतर मेहनत की। इसका परिणाम रहा कि अदिबा ने जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सरधना का नाम रोशन किया। इस अवसर पर शाहवेज अंसारी ने कहा कि अदीबा की सफलता पूरे सरधना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए सिस्टर मीना नायडू के योगदान की सराहना की। संदीप महेश्वरी ने कहा कि छोटे कस्बे में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास की होती है। कार्यक्रम में डॉ. शाकिर हसन, जावेद अली, दिलशाद अंसारी, शाकिर कुरैशी, शेखर त्यागी, अब्दुल मलिक जाकिर हसन, शमीम राणा, आदिल अंसारी, मोहम्मद नासिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed