फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Chairman gave instructions to start the operation of the sugar mill from 20

Meerut News: चेयरमैन ने शुगर मिल का संचालन 20 से करने के निर्देश दिए

Fri, 17 Oct 2025 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
The Chairman gave instructions to start the operation of the sugar mill from 20
गन्ना समिति प्रबंध कमेटी की बैठक में उर्वरक का वितरण न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति की प्रबंध कमेटी की बैठक में समिति चेयरमैन ने मवाना शुगर मिल के अधिकारियों को शुगर मिल का संचालन 20 अक्तूबर से करने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने उर्वरक आदि का वितरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।
गन्ना विकास समिति के सभागार में आयोजित बैठक में चेयरमैन विनोद कुमार भाटी ने मिल शुरू नहीं करने और उर्वरक आदि का वितरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मिल प्रबंधक और गन्ना समिति सचिव प्रभारी को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मवाना मिल के महाप्रबंधक गन्ना प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल के क्रय केंद्रों की पर्चियां 25 अक्तूबर से जारी की जाएंगी और मिल का पेराई सत्र 31 अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

वहीं, सिभांवली मिल के महाप्रबंधक अमानउल्ला खां ने अवगत कराया कि मिल नवंबर में पेराई सत्र शुरु करेगा। टिकौला मिल के प्रबंधक गन्ना अविनाश ठाकुर ने बताया कि मिल 3 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करेगा। नंगलामल मिल के महाप्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर से मिल का पेराई सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन विनोद भाटी ने मिलों का संचालन 20 अक्तूबर से करने के निर्देश दिए। प्रबंध कमेटी द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से घोषित करने की मांग की गई। साथ ही चीनी मिलों से गन्ना किसानों के लिए निशुल्क चाय, पानी, शौचालय की व्यवस्था कराने, कैन यार्ड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, पूर्व डायरेक्टर गन्ना विकास परिषद रघुराज सिंह, डायरेक्टर सतबीर सिंह, रूप सिंह, बबली, करणवीर सिंह, अशोक, आशीष, मेमवती, प्रवीण, रोहित, सतीश, गन्ना समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भूपेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed