{"_id":"69f4a138e4b346e618006315","slug":"the-ceremony-concludes-with-the-inauguration-of-the-idol-consecration-ceremony-with-the-kalash-yatra-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1175919-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कलश यात्रा के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कलश यात्रा के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास ग्रैंड ड्रीम में निकाली गई कलश यात्रा।
पांच दिवसीय कार्यक्रम में होंगे विभिन्न पूजन कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित दि ग्रेंड ड्रीम सोसाइटी में नव निर्मित त्रिनेत्र धाम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सोसाइटी वासियों के सहयोग से बने मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सोसाइटी की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बैंडबाजे के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।
यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया गया। आचार्य कौशल वत्स एवं आचार्य अमर कौशिक के सानिध्य में आयोजित पंच दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन गणेश पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी स्थापना, कलश स्थापना तथा देव प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया।
आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि यजमानों की पवित्रता हेतु प्रतिदिन गंगाजल मिश्रित स्नान के बाद ही मंडप प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र एवं वैज्ञानिक अनुष्ठान है। इसमें वेद मंत्रों, औषधियों और विधि विधान के माध्यम से प्रतिमा में दिव्य चेतना का संचार किया जाता है। पांच दिवसीय इस अनुष्ठान का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ होगा। प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पूजन किया जाएगा। सायंकाल में सामूहिक आरती, भजन, सत्संग होगा। साढ़े पांच फुट का कलश मंदिर शिखर पर स्थापित किया जाएगा। इस आयोजन में गौरव गुप्ता, दिनेश शर्मा, दिनेश कंसल, जितेंद्र शर्मा, सुनील त्यागी, गौरव सिंघल, सौरभ ढाल, कुलदीप शर्मा, आशीष शर्मा रहे।