दौराला(मेरठ)। सकौती-नंगली मार्ग पर बीती नौ सितंबर को सकौती निवासी जिम ट्रेनर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
सकौती निवासी जिम ट्रेनर प्रविंद्र की सुबह सैर के लिए जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस ने वारदात का खुुलासा कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। प्रविंद हिंदू युवा वाहिनी का जिला मीडिया प्रभारी रह चुका था। जिसके चलते पुलिस अफसरों पर लखनऊ से भी लगातार दबाव बन रहा था। हालांकि परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद नहीं की। वहीं, शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस पर परिजनों ने घटना के खुलासे पर असंतुष्टि दिखाई। जिस पर उन्होंने फोन करके अधिकारियों से वार्ता की और निष्पक्ष जांच का परिजनों को आश्वान दिया। यहां पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, नितिन बालियान, अमरीश बालियान, अश्वनी, सागर, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।