फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The central-government failed on all fronts'

‘केंद्र-प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर फेल’

Mon, 04 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
The central-government failed on all fronts'
सम्मेलन में कांग्रेस नेता नसीब सिंह का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी नसीब सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। उन्हें किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की कोई फिक्र नहीं है। चुनाव से पहले लोगों को सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा ने अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

बदहाल किसान आत्महत्या कर रहा है। रविवार को जगदीश मंडल में आयोजित पार्टी के पोल खोल अभियान एवं जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में नसीब सिंह ने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

 

नसीब सिंह ने कहा कि सर्राफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी हटाने के लिए एक महीने से हड़ताल पर है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। भाजपा और सपा का काम विकास कराने का नहीं दंगा, कराके सत्ता हासिल करने का है। गुजरात और मुजफ्फरनगर दंगा कराने वाले सत्तासीन हो गए। पीएम ने काला धन विदेशों से लाने और प्रत्येक नागरिक के खातें में 15 लाख रुपये डलवाने का वादा किया था। काला धन तो नहीं आया, लेकिन काले धन वालों को विदेश जरूर भगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंह ने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यहां समाजवादी नहीं बल्कि परिवार वादी सरकार है। सभी पदों पर भाई भतीजों को बैठा रखा है। प्रदेश में जंगलराज है, लूट, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश फतह करने में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा ने की और संचालन कार्यक्रम आयोजक एवं जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने किया। कार्यक्रम के सह संयोजक सुधीरकांत शर्मा और सत्यप्रकाश मिश्र रहे। 

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, अशोक भारती, चौधरी यशपाल सिंह, चिन्मय भारद्वाज, अभिमन्यु त्यागी, हरिकिशन वर्मा, सुमित शर्मा, सविता सोमानी, जितेंद्र धामा, फारुख, धूम सिंह, अखिल कौशिक, सैयद सलीमुद्दीन, डॉ. जफरउल्ला, मासूम असगर, संजीव अग्रवाल, नवीन बादली, अरुण त्यागी, अंकुर त्यागी, सलीम पठान, दिनेश उपाध्याय, हेमचंद ठेकेदार, मोहम्मद इमरान, विजय प्रकाश शर्मा, बबीता गुर्जर आदि मौजूद रहे।


 

सदस्यता ग्रहण की
जिलाध्यक्ष
विनय प्रधान ने बताया कि नदीम चौहान, प्रवीण त्यागी, आयशा और इरशाद अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सेवा दल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर जमे रहे।
 

पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया
नसीब
सिंह ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। जर्जर हो चुके पार्टी कार्यालय का जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने जीर्णोद्धार कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed