{"_id":"5e3dc5568ebc3ee5935b5e00","slug":"the-ccsu-main-examinations-will-now-be-held-from-22-meerut-news-mrt4678171184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं अब 22 से होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं अब 22 से होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों की मुख्य परीक्षाएं अब 22 फरवरी से होंगी। पहले परीक्षाएं 15 फरवरी से होना प्रस्तावित था, लेकिन शुक्रवार को विवि ने परीक्षाओं की तिथि 22 फरवरी कर दी है। वहीं प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म कॉलेजों में जमा करने का अंतिम दिन आज है।
सीसीएसयू में चार जनवरी से परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं ने तीन कॉलेजों का विकल्प भरा है। बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष प्राइवेट में बात करें तो 58,169 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। एमए-एमकॉम प्रथम वर्ष में 32,819 छात्रों ने फार्म भरे हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के जिन छात्रों के फार्म के प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा होने से रह गए हैं, वे भी आठ फरवरी तक फार्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। वहीं, कुछ कॉलेजों से छात्र-छात्राओं की पूरी फीस जमा नहीं किए जाने की शिकायतें आ रही हैं। जिन छात्र-छात्राओं की फीस जमा नहीं हुई है न ही उनकी ओर से कोई सूचना विवि को दी जा रही है उनके परीक्षा फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे।