फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The CBSE National Badminton Championship begins in the city today.

Meerut News: आज से शहर में शुरू होगी सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप

Mon, 28 Sep 2026 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
The CBSE National Badminton Championship begins in the city today.
राधा गोविंद स्कूल में 6 अक्तूबर तक चलेंगी, देश विदेश के सीबीएसई स्कूलाें के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

दुबई समेत कई देशों की टीम मेरठ पहुंची
500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार से सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग में टीम प्रतिभाग करेंगी। इसे लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है।
प्रतियोगिता में दुबई समेत कई देशों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। सोमवार को ही टीम स्कूल में पहुंचना शुरू हो गई। यह जानकारी स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारियों ने सोमवार को स्कूल में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। विद्यालय प्रबंधक योगेश त्यागी ने बताया कि इस वर्ष संस्था को सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता करवाने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। प्रबंधन की ओर से सुगंधा त्यागी ने बताया कि 6 अक्तूबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के सीबीएसई क्लस्टरों के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन, सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया व रूस आदि देशों से सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। स्कूल प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए विद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए गए हैं। इस विशाल टूर्नामेंट का शुभांरम्भ मंगलवार सुबह 9:30 पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में एकल तथा युगल प्रारूप में खेली जाएगी। देश-विदेश से आने वाले सभी प्रतिभागियों, कोचों और टीम के लिए विद्यालय परिसर में ही ठहरने, भोजन की व्यवस्था व 24 घंटे प्राथमिक चिकित्सा और परिवहन की व्यवस्था की गई है। आयोजक सुशील त्यागी ने बताया कि यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा और विभिन्न राज्यों व देशों की संस्कृतियों के बीच परस्पर खेल भावना को सुदृढ़ करेगा। सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालक व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय विद्यालय खेल महासंघ) के लिए क्वालीफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed