{"_id":"5df2671a8ebc3e87ae37dd3d","slug":"the-cbi-team-was-reached-saharanpur-to-collect-evidence-against-former-bsp-mlc-haji-iqbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ सबूत जुटाने सहारनपुर पहुंची सीबीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ सबूत जुटाने सहारनपुर पहुंची सीबीआई टीम
Thu, 12 Dec 2019 09:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Dec 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने एक बार फिर सहारनपुर में दस्तक दी है। खनन को लेकर पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सीबीआई अब और शिकंजा कसने जा रही है।
विज्ञापन
सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने जिस तरह खान विभाग पहुंचकर गोपनीय ढंग से खनन से संबंधित फाइलें जुटाई हैं, वह इशारा करता है कि अवैध खनन और अवैध तरीके से पट्टे के आवंटन को लेकर बड़ी कार्रवाई भविष्य में हो सकती है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी तफ्तीश की जा रही है। बता दें कि उत्तरप्रदेश ही नहीं, हरियाणा के खनन माफिया भी यमुना का सीना चीर रहे हैं।
विज्ञापन
11 ठिकानों पर सीबीआई कर चुकी है रेड
सहारनपुर में रेत खनन के अवैध पट्टे आवंटित करने के मामले में सीबीआई ने करीब दो महीने पहले उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में 11 ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज जुटाए थे। सहारनपुर में पट्टों के आवंटन में सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसी के आधार पर तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं। सीबीआई की टीम करीब दो महीने पहले हाजी इकबाल के आवास पर भी छापेमारी करने गई थी। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के लिए मानकों को ताक पर रखकर जमीन खरीदने और अवैध खनन का मामला भी सीबीआई ने अपने केस में शामिल किया था।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/