{"_id":"681fc24634780474bc0fc788","slug":"the-case-of-beating-of-women-gained-momentum-former-chief-minister-shared-it-on-social-media-meerut-news-c-72-1-mrt1061-133304-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के पीटने के मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के पीटने के मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
विज्ञापन
मेरठ। लावड़ कस्बे में पुलिसकर्मियों द्वारा बीती सात अप्रैल को महिलाओं पर जमकर लाठीचार्ज कर दिया गया था। इसमें महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना का वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह कस्बे में एक बड़ी मीटिंग समाज के साथ करेंगे।
इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में सात अप्रैल को जमीन को लेकर दो भाई सुनील व सुशील में विवाद हो गया था। इसके बाद सुनील ने लावड़ चौकी पर तहरीर दी थी। सूचना पर दरोगा अमित कुमार मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद परिवार के लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई थी। इस बीच परिवार ने दरोगा अमित कुमार के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें दरोगा चोट लगने से घायल हो गए थे। दरोगा से मारपीट की सूचना पर इंचौली थाने से पहुंचे पुलिस बल ने परिवार की महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान एक युवक द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। पुलिस ने दरोगा से मारपीट के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर दिया था। शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। विधायक ने कहा कि पुलिस ने दलित समाज की महिलाओं पर लाठीचार्ज कर अत्याचार किया है। विधायक ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह सर्व समाज के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा कहना है कि महिलाओं ने दरोगा के साथ मारपीट की थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -
पीड़ितों संग एसएसपी से मिले कांग्रेसी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दलित महिलाओं संग मारपीट का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेसी पीड़ित महिलाओं के साथ एसएसपी से मिले। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, सपा विधायक अतुल प्रधान, सपा ज़िला अध्यक्ष विपिन चौधरी, बसपा ज़िला अध्यक्ष सुभाष प्रधान, बसपा वरिष्ठ नेता शाहजहां सैफी के नेतृत्व में लोग पहुंचे। गौरव भाटी ने बताया कि 7 मई 2025 थाना इंचौली पुलिस द्वारा कस्बा लावड़ में रहने वाली दलित महिलाओं के साथ की गई मारपीट के मामले में पीड़ित महिलाओं को लेकर एसएसपी. कार्यालय पहुंचे। गौरव भाटी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में दलित महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि अगर पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो पूरा विपक्ष संयुक्त रूप से आंदोलन करेगा। सैयद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाहा, ज़ुबैर कुरैशी, कामेश रतन आदि मौजूद रहे।