{"_id":"6494ae091573b993440cc43a","slug":"the-car-hit-the-old-woman-sleeping-on-the-cot-she-died-after-falling-into-the-drain-meerut-news-c-14-1-mrt1006-255827-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चारपाई पर सो रही वृद्धा को कार ने टक्कर मारी, नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चारपाई पर सो रही वृद्धा को कार ने टक्कर मारी, नाले में गिरने से मौत
Fri, 23 Jun 2023 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
मेरठ/परतापुर। कंचनपुर घोपला गांव में बुधवार देर रात घर के बाहर सो रही वृद्धा की चारपाई को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वृद्धा चारपाई समेत नाले में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार चालक जीआरपी में दरोगा को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार सवार दो अन्य युवक फरार हो गए। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार नशे में थे।
कंचनपुर घोपला गांव में बुधवार देर रात 70 वर्षीय माया देवी गर्मी के कारण घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो रही थीं। रात करीब दो बजे शताब्दीनगर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने चारपाई में टक्कर मार दी। इससे माया देवी चारपाई सहित सामने नाले में जा गिरी और माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कार भी दीवार तोड़ते हुए नाले में घुस गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गांव के ही रहने वाले कार चालक हिमांशु शर्मा को पकड़ लिया। हिमांशु देहरादून में जीआरपी में दरोगा है। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दोस्त शिवम व एक अन्य युवक साथ थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
-- -- -
परिजनों ने लगाए आरोप, बाद में पलटे
माया देवी के बेटे कंवरपाल ने बताया कि पांच दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। हिमांशु के परिजनों ने जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। कंवरपाल का कहना था कि हिमांशु के पिता पुलिस से रिटायर्ड हैं, उसका भाई बीएसएफ में दरोगा है। हालांकि शाम को इस मामले में वह पलट गए। उन्होंने थाने में जाकर परिवार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक हिमांशु शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए, 504 और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।