फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Cantt Board spoiled the city's traffic system

कैंट बोर्ड ने बिगाड़ दी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 12 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
The Cantt Board spoiled the city's traffic system
कैंट बोर्ड ने बिगाड़ दी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड की लापरवाही ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़कर रख दी है। कैंट बोर्ड की तरफ से मवाना रोड, दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर वाहन प्रवेश शुल्क लगाने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। वाहन प्रवेश शुल्क जिन स्थानों पर वसूला जा रहा है, उन स्थानों से बचने के लिए व्यावसायिक वाहन शहर के अंदरूनी मार्गों से निकलने लगे। शनिवार को शहर में भीषण जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं जबकि जनता तीन दिन से जाम झेल रही है।
बुधवार रात से कैंट बोर्ड ने वाहन प्रवेश शुल्क वसूलना शुरू किया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था चौपट होनी शुरू हो गई। ट्रैफिक पुलिस एक स्थान पर जाम खुलवाती कि उससे पहले दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। शनिवार को तीसरे दिन भी शहर भीषण जाम से जूझता रहा। रुड़की रोड पर जाम लगना शुरू हुआ और वाहन जाम में फंसते चले गए। जीरो माइल चौराहे से रुड़की रोड पर जाम की स्थिति रही। मॉल रोड पर दो किमी लंबे जाम से निकलने के लिए वाहन चालकों के पसीने छूट गए। टैंक चौराहे का यह हाल था कि यहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। जीरो माइल से लेकर लालकुर्ती और बाउंड्री रोड पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

कमिश्नर आवास चौराहे पर भी वाहनों की लाइनें लग गईं। मवाना रोड पर डेयरी फार्म पर भी दोनों तरफ से वाहन फंसते चले गए। जिससे मवाना रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यही हाल दिल्ली रोड का रहा। दिल्ली रोड पर बेगमपुल से लेकर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहे पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। रेलवे रोड चौराहे से लेकर मेट्रो प्लाजा तक भी जाम लगा रहा। एचआरएस चौक से लेकर दिल्ली चुंगी, ट्रांसपोर्ट नगर और मंडी गेट पर भी जाम लगा गया। मेवला फ्लाईओवर पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था
दिल्ली रोड पर फैज-ए-आम कॉलेज के सामने लगाए गए वाहन प्रवेश शुल्क के लिए बैरियरों से बचने के लिए व्यावसायिक वाहन रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर, अहमद रोड, छतरी वाला पीर, जली कोठी से दिल्ली रोड पर जाने-आने शुरू हो गए। जिससे रेलवे रोड चौराहे से बच्चा पार्क और वहां से बेगमपुल तक भीषण जाम लगा रहा।

रुड़की रोड पर भीषण जाम
शनिवार शाम मोदीपुरम क्षेत्र में रुड़की रोड पर भीषण जाम की स्थिति रही। वाहनों के बढ़ते दबाव और मोदीपुरम में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते स्थिति और भी विकट हो गई। पल्हैड़ा चौराहे पर शहर की तरफ से सर्विस रोड पर दोनों ओर वाहनों को डायवर्ट करने से यहां की स्थिति और भी विकट हो गई। वाहन जाम में फंसकर रेंगते हुए नजर आ रहे थे। देर रात तक जाम की स्थिति रही। सर्विस रोड से पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा था। मोदीपुरम और सिवाया टोल प्लाजा पर जाम आम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed