{"_id":"5cb0b2b0bdec22146b5ed34b","slug":"the-bride-refused-to-marry-the-drunken-bride-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों के वक्त दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात, ये रही बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों के वक्त दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात, ये रही बड़ी वजह
Fri, 12 Apr 2019 09:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेरों के समय दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। वर पक्ष और वधू पक्ष में अफरातफरी मच गई। दरअसल दूल्हा फेरों के वक्त शराब के नशे में था, जिसे लेकर दुल्हन भड़क उठी। दुल्हन को मनाने की कोशिश विफल होने पर बरात को बैरंग लौटना पड़ा। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।
विज्ञापन
नांगलसोती थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को बरात आई थी। बरात का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। बैंडबाजे की धुन पर बरातियों ने जमकर नृत्य कर गांव में बरात चढ़ाई। वर एवं वधू पक्ष की ओर से विवाह की रस्मों को रीति-रिवाज से मनाया गया। फेरों के लिए मंडप सजाया और विवाह संस्कार के लिए दूल्हे को बुलाया गया, लेकिन नशे में धुत दूल्हा फेरों के समय गिर गया। जिसे लेकर दुल्हन भड़क उठी। दुल्हन ने सबके सामने नशे के आदी दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही वर और वधू पक्ष में अफरातफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को लाख मनाने की कोशिश की लेकिन, दुल्हन अपने लिए फैसले में अटल रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरात और दूल्हे का बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/