फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bride kept waiting, the dowry seekers did not bring the wedding procession.

Meerut News: दुल्हन करती रही इंतजार, दहेज लोभी नहीं लाए बरात

Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The bride kept waiting, the dowry seekers did not bring the wedding procession.
दौराला। रविवार को मंडप सज चुका था, हलवाई खाने की तैयारी में जुटे थे। दुल्हन के परिजन रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अन्य सहयोगियों के साथ पलक बिछाकर बरात का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे। शाम तक बरात नहीं आई तो परेशान होकर दुल्हन के पिता ने काॅल कर बरात आने में देरी का कारण पूछा। काॅल पर जो जवाब मिला, इसके बाद मंडप में सन्नाटा पसर गया। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर वर पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में दुल्हन के दौराला निवासी पिता ने दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक अभिषेक शर्मा और उसके पिता गोपाल शर्मा पर दहेज की मांग करने व अन्य धाराओं मेें देर रात केस दर्ज किया है। इसमें आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का इसी वर्ष दो फरवरी को परतापुर क्षेत्र के गांव अछरोंडा में रिश्ता पक्का हुआ था। शादी की तारीख दो नवंबर तय हुई थी। एक नवंबर को उनके पक्ष के लोग सगाई लेकर लड़के के घर पहुंचे थे और सभी रीति रिवाजों से सगाई की। वहां से लौटने पर परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ शादी की तैयारी में जुट गए। रविवार को दिन में बरात आनी थी।
विज्ञापन

हाईवे स्थित एक फार्म हाउस में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोस्त, पड़ोसी और जानकार मंडप में खाना खाकर कन्यादान देकर दुल्हन को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देकर लौट रहे थे। दुल्हन के पिता ने बताया कि शाम पांच बजे तक बरात नहीं पहुंची तो उन्होंने फोन किया। दूल्हे के पिता ने फोन पर बरात लाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने काफी मान मनौव्वल की लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने दूल्हे से भी फोन पर बात की। उसने कहा कि उसे 20 लाख रुपये नकद चाहिए। उसकी नौकरी लगने में 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। दूल्हा पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। बरात नहीं आने पर शादी की सभी तैयारी धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed