अधिकारी की बेटी को ब्लैकमेल कर रहा प्रेमी, Video वायरल करने की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में सीबीआई के एक अधिकारी की बेटी को प्रेमी ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेमी फोन पर बार बार धमकी देता है कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो वह उसकी अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डाल देगा। सोमवार को अधिकारी की बेटी ने कंकरखेड़ा थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी और दूसरे थाने का मामला बताकर टरका दिया।
सीबीआई अधिकारी की बेटी पॉलीटेक्निक की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि कंकरखेड़ा का एक युवक उसके साथ पढ़ता था। जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा ने अपने प्रेमी को गिफ्ट में बाइक, मोबाइल और कार तक दी। छात्रा का आरोप है कि उसका प्रेमी अब उसके पिता की सारी दौलत पर लुटने की फिराक में लग गया। उसने पैसा और मिलने से इंकार किया तो वह अब धमकी देने लगा हैं। छात्रा ने कंकरखेड़ा एसएसआई महेश चंद और महिला दरोगा प्रिया चौधरी को आपबीती बताई। उसने प्रेमी से जान माल और बेइज्जत होने का खतरा जताकर सुरक्षा मांगी। आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। लेकिन पुलिस ने उसको मामले गंगानगर थाना क्षेत्र का बताकर टरका दिया।
पढ़ें : प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया... आवाज सुन जागे पड़ोसी, बखेड़ा
अफसरों से करूंगी शिकायत
छात्रा ने बताया कि आरोपी प्रेमी उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना रखी हैं। अगर उसने उसे पैसे नहीं दिए और वह उससे नहीं मिली तो वह वीडियो और फोटो इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम कर देगा। छात्रा ने बताया कि वह काफी समय से उससे बात नहीं कर रही है। छात्रा ने कहा कि थाना पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो वह पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेगी।
पढ़ें : थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...
पुलिस ने पीछा छुड़ाया
एसएसआई और महिला सब इंस्पेक्टर ने छात्रा की शिकायत को गंभीरता से सुना। लेकिन जब कार्रवाई करने की बात आई तो इसे गंगानगर थाना क्षेत्र का मामला बताकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की। एसएसआई का कहना था कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र की सीमा का है इसलिए उसी थाने की पुलिस कार्रवाई करेगी। इस पर जब छात्रा ने सवाल किया कि जब आरोपी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है तो आप कार्रवाई क्यों नहीं कर सकते तो एसएसआई चुप्पी साध गए। काफी बहस होने के बाद छात्रा निराश होकर थाने से वापस लौट गयी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/