फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend called the boyfriend home by calling... awakened voice heard neighbors

प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया... आवाज सुन जागे पड़ोसी, बखेड़ा

Mon, 11 Sep 2017 03:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 11 Sep 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend called the boyfriend home by calling... awakened voice heard neighbors
प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया

मेरठ जिले के कंकरखेड़ा में आधी रात को प्रेमिका ने फोन करके प्रेमी को अपने घर बुलाया। प्रेमी कमरे में पहुंचा तो एक पड़ोसी ने बाहर से कुंडी लगाकर हल्ला मचा दिया। मोहल्ले में जाग हो गई तो लोगों की भीड़ जुट गई। युवती ने यूपी-100 पर कॉल कर जानलेवा हमले की सूचना दे दी।  

विज्ञापन


मामला कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव का हैं। इंटर की एक छात्रा का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात छात्रा के माता पिता अस्पताल में अपने एक रिश्तेदार को देखने गए थे। तभी युवती ने अपने प्रेमी को फोन करके घर पर बुला लिया। प्रेमी जैसे ही युवती के कमरे में घुसा तभी मोहल्ले के एक युवक ने कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। कमरे में बाहर लोगों की भीड़ लगी देखी तो युवती ने पुलिस को सूचना देकर दोनों की जान को खतरा बताया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स को लेकर पहुंच गए। उससे पहले लोगों ने युगल को जमकर पीटा। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने युवती को महिला थाने में भेजा और युवक को कंकरखेड़ा थाने में ले गई। शुक्रवार को युवती के महिला थाने में बयान हुए, जिसमें युवती ने साफ कहा है कि उसको मारने के इरादे से हमला हुआ हैं। उसको भी काफी चोट लगी हैं। वह प्रेमी से शादी करेगी। परिजनों के पास वह नहीं जाएगी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक का कहना है कि युवती को मेडिकल परीक्षण कराया हैं। शनिवार को युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...

युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Girlfriend called the boyfriend home by calling... awakened voice heard neighbors
प्यार

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के मुताबिक युवती के परिजनों ने आरोपी सचिन के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सचिन को जेल भेजा जाएगा। युवती बालिग हैं और उसके बयान के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई होगी। फिलहाल युवती ने आरोपी को अपना प्रेमी बताकर उसी से शादी करने को कहा है। युवती ने अपने परिजनों से बात करने और उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। परिजन अभी उसको समझाने में लगे हैं। 

जागृति विहार में मनचले को पीटा 
जागृति विहार में शुक्रवार को एक छात्रा से छेड़छाड़ करने पर एक मनचले को लोगों ने जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा ट्यूशन से लौट रही थी। आरोपी ने छात्रा पर कमेंट कर दिया। आरोपी एक सप्ताह से छात्रा का पीछा कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने तहरीर नहीं दी।

पढ़ें : प्यार से पिलाई कोल्ड ड्रिंक... फिर किया रेप, बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंका

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed