{"_id":"6179bfeece420d3e6f7ec1c4","slug":"the-boy-fell-from-the-roof-while-playing-a-seven-foot-bamboo-stuck-in-his-shoulder-meerut-news-mrt5625788171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: खेलते हुए छत से गिरा बालक, कंधे में घुसा सात फुट का बांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: खेलते हुए छत से गिरा बालक, कंधे में घुसा सात फुट का बांस
Thu, 28 Oct 2021 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर। मामेपुर गांव में छत पर खेलते हुए नीचे गिरने से से शाद (12) के कंधे में सात फुट लंबा लकड़ी का बांस घुस गया। यह देखकर मौके पर पहुंचे लोगों की चीख निकल गई। बदहवास परिजन आननफानन में उसे लेकर रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित एप्सनोवा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बांस को निकाला। उसका उपचार चल रहा है।
शाद के पिता आसिफ नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि वह गांव के प्राथमिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। हादसा मंगलवार दोपहर तब हुआ, जब शाद दोस्तों के साथ पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। इस दौरान बच्चे खेलते हुए छत से आगे वाले हिस्से में टीन शेड पर कूद गए, जिससे टीन शेड टूट गया और बच्चे छत से नीचे गिर गए। टीन शेड के नीचे लगा 7 फुट लंबा बांस शाद के बाएं कंधे में घुस गया। सर्जन डॉ. भानू प्रताप, बेहोशी के डॉ. रजत, डॉ. फिरोज, डॉ. बुशरा ने ऑपरेशन कर बांस निकाला। डॉक्टरों ने बताया कि बांस घुसने की वजह से शाद के फेफड़ों में गंभीर चोट पहुंची है।