फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The box of names of BJP district presidents can be opened any time

Meerut News: कभी भी खुल सकता है भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का पिटारा

Thu, 13 Feb 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The box of names of BJP district presidents can be opened any time
मेरठ। दिल्ली फतह करने के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्षों के नाम घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के पांच दिन बाद भी उनके हिस्से में केवल इंतजार आ रहा है। बताया जाता है कि पांच जिलों को लेकर (जिसमें वेस्ट यूपी के भी दो-तीन जिले) घमासान मचा हुआ है। दिल्ली और लखनऊ में भाजपा के बड़े नेताओं की प्रतिदिन बैठक हो रही है। अब किसी भी दिन भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन फार्म जमा हुए दो महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों का पिटारा नहीं खोला है। प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों और भाजपा के बड़े नेताओं के अड़ने के कारण पार्टी अभी तक जिलाध्यक्ष घोषित नहीं कर पाई है। हर रोज बैठकों के नाम पर घोषणा को टाला जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया भी अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। फिर दिल्ली विधानसभा के चुनाव में पार्टी नेताओं के प्रचार में जुटने का बहाना बनाया गया। अब चुनाव परिणाम घोषित हुए भी पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं व दावेदारों के हिस्से में केवल इंतजार आ रहा है।
विज्ञापन

पार्षदों व सभासदों का मनोनयन भी अटका
इस बीच भाजपा ने नगर निकायों में मनोनित पार्षदों व सभासदों के नाम तय करने के लिए जिलों से कार्यकर्ताओं के नाम मांगने शुरू कर दिए। मेरठ में भी आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल कार्यकर्ताओं के नाम लेने के लिए आए। इससे यह अटकलें भी लगाई जा रही है कि जिलाध्यक्षों की घोषणा से पहले पार्टी मनोनीत पार्षदों व सभासदों की घोषणा कर देगी, लेकिन यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जिलों को लेकर मचा घमासान
पार्टी नेताओं का कहना है कि यूपी में पांच जिलों में जिलाध्यक्ष के नामों को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसमें दो-तीन जिले पश्चिम क्षेत्र के है। पार्टी ने 70 जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम फाइनल कर लिए हैं और पांच जिलों को होल्ड पर रखा गया है। पार्टी कभी भी 70 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर देगी।

प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन पहुंचे दिल्ली
भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की बुधवार को दिल्ली में भी बैठक हुई। इस दौरान उनकी संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात हुई। बताया जाता है कि जिलाध्यक्षों को लेकर भी दोनों पदाधिकारियों ने बैठक में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed