फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of Yashpal, who was in the 'critical' category, was found hanging in his home.

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर यशपाल का शव घर में फंदे से लटका मिला

Thu, 11 Jun 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
The body of Yashpal, who was in the 'critical' category, was found hanging in his home.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त गांव में बृहस्पतिवार को हिस्ट्रीशीटर यशपाल (53) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजन गृह क्लेश में आत्महत्या करना बता रहे हैं।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि यशपाल पुत्र खजान थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। परिजनों के मुताबिक यशपाल शराब पीने का आदी हो चुका था। वह पूरे दिन शराब पीने लगा था। शराब के मना करने पर घर में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बुधवार को भी शराब के पीने को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी। आपस में हुए गृह क्लेश के चलते आवेश में आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक यशपाल अपने पीछे पत्नी मुन्नी, दो शादीशुदा पुत्री व एक अविवाहित पुत्री व दो पुत्र छोड़ गया है। बड़ा पुत्र आशीष व छोटा पुत्र अंशुल हैं।
विज्ञापन


हत्या या आत्महत्या
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में हिस्ट्रीशीटर यशपाल का शव पुलिस के पहुंचने से पहले नीचे चारपाई पर मिलना संदिग्धता प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed